रांची एयर एम्बुलेंस क्रैश: 7 लोगों की मौत, बिहार के डॉ. विकास गुप्ता भी हादसे में शिकार


 झारखंड की राजधानी रांची से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Birsa Munda Airport से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक चार्टर एयर एम्बुलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कथीयातु जंगल में क्रैश हो गई। इस भीषण हादसे में पायलट और क्रू मेंबर समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान ने शाम करीब सात बजे उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका संपर्क टूट गया। बाद में मलबा जंगल क्षेत्र में मिला। दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

हादसे में जान गंवाने वालों में डॉ. विकास गुप्ता भी शामिल थे, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। वे रांची के कचहरी क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में कार्यरत हैं। डॉ. गुप्ता क्रिटिकल केयर एनेस्थेसिया विशेषज्ञ थे और चिकित्सा क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी।

इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

Comments