Select Menu

Ads

Random Posts

Blog Archive

Search This Blog

Powered by Blogger.

Blog Archive

Lorem 1

Technology

Circle Gallery

Shooting

Racing

News

Lorem 4

» »Unlabelled » नवरात्रों में पूजा से समाज में आती है सुख-समृद्धि: डॉ. राजेश भाटिया




 फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में नवरात्रि पर्व की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ की गई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया और दिन चढ़ते-चढ़ते श्रद्धालुओं  की संख्या भी निरंतर बढ़ती गई। मंदिर प्रबंधन कमेटी द्वारा नवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए मंदिर में विशेष प्रबंध किए। प्रथम नवरात्रे पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा व् उनकी धर्मपत्नी चंचल वोहरा दवा्रा मां की ज्योत प्रचण्ड की गई। इस दौरान मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने उनका मंदिर प्रांगण में आने पर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान डाॅ राजेश भाटिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नवरात्रों का विशेष महत्व है, हिन्दु धर्म के लोग इन नौ दिनों को पूरे श्रद्धा के साथ मनाते है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों में मां की पूजा अर्चना करने से मनुष्य के सभी दुख-दर्द दूर होते है और समाज में सुख-समृद्धि का आवागमन होता है। उन्होंने कहा कि मंदिर में नवरात्रों को लेकर विशेष तैयारियां की गई है, मन्दिर मे स्थाई गुफा भी पूरी तरह से तैयार है जिसमे पिंडी रुप मे मातारानी के दर्शन होंगे व् पूरे नौ दिन माता के सभी स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी वहीं कीर्तन इत्यादि के माध्यम से मां का गुणगान किया जाएगा। डाॅ भाटिया ने कहा कि मंदिर प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्यों ने नवरात्रों की तैयारियों में अपना पूरा सहयोग किया है, जिसके लिए वह उनका आभार जताते है। इस मौके पर मन्दिर के प्रधान डाॅ राजेश भाटिया की धर्म पत्नी जनक भाटिया, जान्हवी भाटिया, अर्चना नरूला, शैला कपूर, बन्सी लाल कुकरेजा, रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर, भरत कपूर, अमित नरूला, सचिन भाटिया, आशिष अरोड़ा, रविन्द्र गुलाटी व डाॅ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापकों में निशी अदलक्खा, सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नेहा चौहान, रेखा जोहरा, रेखा वनवास, सुनीता गगर, नीतू भाटिया, मोनिका मुदगील, श्वेता कौर, मान्या रतड़ा, इन्दु देसवाल, नीलम सचदेवा, कुमारी प्रशंसा, कुमारी हर्षिता, रजनी खस, सीमा भाटिया, नीतू रहेजा, विकास शर्मा, अशोक बैंसला व् अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Journalist Today Network

WePress Theme is officially developed by Templatezy Team. We published High quality Blogger Templates with Awesome Design for blogspot lovers.The very first Blogger Templates Company where you will find Responsive Design Templates.
«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

No comments

Leave a Reply